Thursday, October 27, 2011

बुखार मे क्या करे ?

बुखार जब मेरे बच्चे को हुआ , तो मे डॉक्टर के पास ले गया | कुछ दवाईया दी गयी , लेकिन घर आ कर पाया  की बुखार अभी भी नहीं गया है . रात का समय था मे फिर डॉक्टर के पास लेकर गया | शरीर का तापमान १०१ डिग्री था | डॉक्टर ने मुझे बताया की बच्चो का सामान्य तापमान १०१ डिग्री होता है | यह मेरी घबराहट थी |

आम तोर पर बच्चो का तापमान १०१ डिग्री तक सामान्य माना जाता है. बच्चो का तापमान अगर १०१ डिग्री से जयादा हो तो आपको डॉक्टर से परामश करनी चाहिए . लेकिन हमे घर पर बच्चो के काम आने वाली दवाईया भी रखनी चाहिए | न जाने कब किस की जरूरत पड़ जाये | बुखार मे दी जाने वाली कुछ दवाईयों की जानकारी मे दे रहा हूँ. यह दवाईया आप को कही भी मिल जाएगी , पर बच्चो को देने से पहले दावा की उचित मात्र की जानकारी आप अपने डॉक्टर या दावा पर लिखे निर्देश से अवश्य जान ले. 
  Acetaminophen  : २ महीने से बड़े बच्चे के लिए 
 Ibuprofen :६ महीने से बड़े बच्चो के लिए 
अस्प्रिन तो आप बिलकुल न दे |
२ महीने से छोटे बच्चो को आप बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ नहीं दे सकते 

अगर बुखार बहुत तेज़ हो जाये तो हलके गुनगुने पानी से नहला दे. याद रखे की पानी ठंडा  नहीं  होना चाहिए . आप गीले कपडे से सर पौछ ते रहे | जयादा तापमान बच्चे के दिमांग पर कुप्रभाव डालता है. इसलिए जहा तक हो सके आप बच्चे का सर ठंडा करते रहे . बच्चे को चादर या रजाई से न ढके | बरफ न लगाये |  
अगर बच्चा ६ महीने से छोटा है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए | अगर बच्चा ६ महीने से बड़ा है और बुखार २ दिन तक न उतरे तो आप डॉक्टर को दिखाए. बुखार बच्चो को दांत उगने से नहीं आता है , इसलिए आप बुखार को दांत उगने का कारण समझ से सहज न ले .

Thursday, January 20, 2011

बच्चो के दांतों का उगना

बच्चों के जोड़ों में दांत आते है. पहले तल पर बीच मे दो आते हैं, फिर एक महीने या कुछ और बाद उन के ऊपर के दो दांत आते है.
६ महीने : नीचे के दो दांत 
८ महीने : ऊपर के दो दांत
१० महीने : नीचे और ऊपर के दांतों के पास के दांत
१४ महीने : पहेली डाढ़

क्या दांतों से आने पर बच्चे को बुखार हो सकता है ?
कुछ डॉक्टरों को विश्वास नहीं है कि, यह लक्षण दांत आने से जुड़े हुए हैं. लेकिन कुछ बाल रोग विशेषज्ञों का मानना है कि यह दांतों के आने से संबंधित है. यह सामान्य स्थिति है कि, 6 महीने की उम्र के बच्चे को कम बुखार  (100.5 डिग्री से कम) और कुछ हल्के दस्त होते है. बच्चा अपनी उंगलियों को या उसके मुंह के पास किसी भी वास्तु को चबाने का प्रयास करता है. दो या तीन दिन बाद, एक नया दांत दिखाई देता है और जल्द ही बुखार और दस्त दांत आने के बाद गायब हो जाते हैं
हालांकि यह दांत निकलने का संकेत हो सकता है पर आपको सतर्क रहना चाहिए क्योंकि यह वास्तव में एक संक्रमण का परिणाम भी हो सकता है. चाहे यह बुखार दांतों के आने की वजह से ही क्यों न हो आपको २४ घंटे के भीतर बच्चे का इलाज़ करना चाहिए. 

बच्चा कान को खीच रहा है . क्या यह दांतों के आने का संकेत है ?
नहीं जरूरी नहीं है ! बच्चो का कान को खीचना कान के अंदर संक्रमण या कान के अंदर कचरे के जमा होने पर भी हो सकता है . लेकिन अगर बुखार या कान मे कचरा कारण नहीं है तो फिर यह दांतों के आने की वजह से बच्चे को गुदगुदी हो रही है . कभी कभी बच्चा नींद आने से भी अपने कान को खिचता है.

  
बच्चे का दर्द कैसे कम करे ?
Ibuprofen रात के लिए एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह छह से आठ घंटे तक असर देता है. लेकिन दिन मे  acetaminophen बच्चे के लिए ठीक रहेगा क्योंकि यह पेट के लिए अच्छा है , आप आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है . यह तेल आपको उचित मात्र मे बार बार बच्चे के जबड़ो पर लगाना होगा.